भवन को गिराने जैसे ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची तो भवन में रहने वाले किरायेदारों और प्रशासन के बीच जमकर कहासुनी हुई। बुलडोजर के आगे महिलाएं आकर आपत्ति जताने लगी जिसके बाद मौजूद पुलिस प्रशासन ने उन्हें मौके से हटाया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भवन पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई और भवन को ध्वस्त कराया गया।