वाराणसी में राष्ट्रीय वॉलीबाल मैच की शुरूआत पूरे उत्साह के साथ हुई। इस दौरान तीन कोर्ट पर मैच खेले जा रहे हैं। कुल 33 टीमों के 792 खिलाड़ी खेल में हिस्सा ले रहे हैं और पहले दिन मुकाबला मणिपुर और असम के खिलाड़ियों के बीच शुरू हुआ। बालक वर्ग के मुकाबले में मणिपुर ने असम को हरा दिया। रोमांचक मैच को लेकर उत्साह देखने को मिला।