बीएचयू के दिव्यांग छात्र और स्टैंडअप कॉमेडियन अभय शर्मा ने महाकुंभ पर गाना कंपोज किया है। बीएचयू के बिरला ए हॉस्टल में आए अभय ने अपने दोस्तों के साथ महाकुंभ का गाना गाकर हर किसी को मुग्ध कर दिया है। गाने के बोल थे प्रबल पुण्य का पवन अवसर है हर किसी के भाग में, महाकुंभ का महा महोत्सव तीर्थ राज प्रयाग में। अभय शर्मा के साथ उनके दिव्यांग दोस्त रवि ने दोनों हथेली से ही तबले की थाप जैसी धुन निकाल दी। अभय ने कहा कि भव्य महाकुंभ की आस्था को अपनी कला से माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है।