वाराणसी में दर्शन के दलालों के खिलाफ पुलिस ने दूसरे दिन भी कार्रवाई की। दशाश्वमेध पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम पर धनउगाही करते थे। मनमाना दाम न देने पर भक्तों से दुर्व्यवहार भी किया जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह एक्शन लिया है। इसमें नाै लोगों की टीम लगी थी।