फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाराणसी में गंगा महोत्सव की दूसरी संध्या, संगीत की त्रिवेणी में भीगते रहे श्रोता

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 13 Nov 2024 11:27 PM IST

अस्सी घाट पर चल रहे काशी गंगा महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा कि वह देश जो अपनी संस्कृति से जुड़ा रहता है, उसका सदैव उत्थान होता है। हमारे आने वाली पीढ़ियों को हमारी कला एवं संस्कृति से परिचित कराना हमारा ही दायित्व है। इसके बाद मंच पर पहली प्रस्तुति लेकर पहुंचीं बनारस घराने की सितार वादिका डॉ. श्रावणी विश्वास। उन्होंने राग चारुकेशी रुपक ताल में शुरुआत की और समापन रामधुन से किया। तबले पर अशेष नारायण ने संगत की। इसके बाद दूसरी प्रस्तुति रिचा गुप्ता के कथक की रही। उन्होंने पारंपरिक कथक से शुरुआत की और समापन बनारसी चैती पर मनमोहक नृत्य से किया। सितार पर आनंद मिश्र, बोल पढ़ंत मनोज कंडानी, संवादिनी पं. माधव प्रसाद और तबले पर उदय शंकर मिश्र ने संगत की। तीसरी प्रस्तुति में आकांक्षा त्रिपाठी ने मंच संभाला। उन्होंने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे से शुरूआत कर माहौल को राममय कर दिया। इसके बाद सूफी गीत छाप तिलक सब छीनी रे मोसे..., प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी..., दमादम मस्त कलंदर...के बाद काली-काली जुल्फों के फंदे ना डालो... की संगीतमयी प्रस्तुति दी। आकांक्षा ने समापन भारत का बच्चा-बच्चा जय श्रीराम बोलेगा...से किया। मंच संचालन संचालन ललिता शर्मा और प्रीतेश आचार्य ने किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें