कोलकाता के मेडिकल कालेज में छात्रा से हैवानियत के बाद न्याय की मांग को लेकर बीएचयू के रेजिडेंट डाक्टर हड़ताल पर हैं। आज भी हड़ताल जारी है। बीएचयू के ओपीडी में मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। मरीजों को इंतेजार के बाद देखा जा रहा है। आपको बता दें कि बीएचयू में रोजाना छ: से सात हजार मरीज रोजाना आते हैं लेकिन हड़ताल के पहले दिन मात्र पांच हजार मरीजों को ही देखा गया इतना ही नहीं प्रभाव आपरेशन और जांच पर भी देखने को मिला। आज दूसरा दिन है और परेशानियां और भी बढ़ने वाली है।