फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार सेवा शिविर में 8 हजार भक्तों को जलपान; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 10 Aug 2026 06:40 PM IST

सावन के दूसरे सोमवार को काशी में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों की सुविधा के लिए काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल न्याय मंच की ओर से सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह आठ बजे से श्रद्धालुओं को जलपान और फलाहार वितरित किया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक अब तक करीब सात से आठ हजार श्रद्धालु शिविर का लाभ ले चुके हैं। भीड़ को देखते हुए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय हैं और श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर जलपान व फलाहार का वितरण कर रहे हैं। सेवा शिविर में भक्तों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल न्याय मंच के अध्यक्ष सोना लाल सेठ, महामंत्री महेश चंद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राकेश कुमार जैन ने भी शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। सावन के दूसरे सोमवार पर काशी के प्रमुख मंदिरों और घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विभिन्न संगठनों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए हैं। जलपान और फलाहार वितरण के साथ श्रद्धालुओं की मदद के लिए स्वयंसेवक भी लगातार सेवा में जुटे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें