वेतन भुगतान में देरी से नाराज मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने समय पर वेतन दिलाने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन ने मामले के समाधान का आश्वासन दिया।