वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत भैठौली गांव में प्राचीन दुर्गा मंदिर से चोरों ने लाखों के मुकुट और दान पत्र में चढ़ाए गए रुपये पार कर दिए। माता दुर्गा में नवरात्र के दिनों में दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। इस नवरात्र में मंदिर से चोरों ने सोने का एक मुकुट, सोने का हार, चांदी के तीन मुकुट, चांदी का एक छत्र, सोने की एक नथिया सहित पांच दानपात्र, जिसमें करीब दो लाख रुपये थे। चोर लगभग 25 लाख रुपये के आभूषण तथा दान पात्र में रखें नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी मंदिर की साफ-सफाई और पूजा करने पहुंचे तब अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। देखते ही देखते यह जानकारी पूरे क्षेत्र में फैल गई।