मकर संक्रांति आज पुष्य नक्षत्र में मनाई जा रही है। काशी के सभी प्रमुख घाटों पर भोर से ही स्नान, दान का सिलसिला जारी है। स्नान के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:46 से शुरू हुआ जो शाम तक चलेगा। स्नान के बाद भक्त काशी विश्वनाथ धाम समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। इसके साथ ही आसपास के जिलों व अन्य शहरों से काशी पहुंचे श्रद्धालु स्नान, दान के बाद घाटों पर तस्वीरों के जरिए इस पल को यादगार बना रहे हैं।