Mahakumbh 2025: महाकुंभ का पलट प्रवाह काशी में हो रहा है। इस बीच शहर के होटल, धर्मशाला और रैन बसेरों के साथ रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिख रही है। उधर, भीड़ को देखते हुए गोदौलिया से मैदागिन के बीच वीआईपी, प्रोटोकॉल और पुलिस की गाड़ियां भी नहीं चलाई जा रहीं। इस रूट पर श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ है।