वाराणसी में आयोजित काशी वंदन सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवरात्रि का नवदिवसीय कार्यक्रम आयोजित हो रहा है कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही सौम्या चक्रवर्ती का गायन का कार्यक्रम हुआ इन्होंने देवी के अनेक गीतों को गाते हुए श्रोताओं को बांध दिया। इसके बाद नृत्य का कार्यक्रम हुआ जिसमें काशी कलास्थली अकादमी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया । भरतनाट्यम के पारंपरिक नित्य फिर द्वितीय ग्रुप का कथक का कार्यक्रम हुआ जिसमें कत्थक का स्वरूप दिखाई दिया अंत में नौ देवी महिषासुर मरदानी का नाटक रूपांतरण प्रस्तुत किया गया जिसमें वहां पर बैठे हजार की संख्या में बैठे श्रोताओं ने खूब तालियां बजा और कार्यक्रम का आनंद उठाया।