वाराणसी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी ने शस्त्र पूजन किया। राष्ट्र के शहीदों को नमन किया। भारत माता की जय के नारे लगाए । अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय, असत्य पर सत्य तथा अच्छाई पर बुराई के महाप्रतीक पर्व विजयादशमी के अवसर पर काशी में स्वर्णकारों ने देवी की आराधना कर शस्त्र का पूजन किया। समारोह के अंत में विगत एक साल में देश की सुरक्षा में प्राणों का न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की जय का उद्घोष किया। शनिवार को नवापुरा दारानगर स्थित नंद कटरा पर स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मां महिषासुर मर्दिनी की बड़ी प्रतिमा के समक्ष "शस्त्र पूजन" का आयोजन किया।