नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को लू से बचाव के लिए दुर्गा मंदिर, दुर्गाकुंड में हाई प्रेशर मिस्टिंग सिस्टम लगाया गया। इसे चालू होने के बाद पांच डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस तकनीक व्यवस्था से पानी को आरओ के माध्यम से शुद्ध किया जाता है। यह पानी ज्यादा दबाव से छोटे छोटे नोजल के माध्यम से बाहर फेंका जाता है। इससे फव्वारे जैसा आभास होता है। मंदिर के 4 पंखों में 20 नोजल साथ ही अतिरिक्त 40 अन्य नोजल लगाए गए हैं। नोजल सिस्टम से निकला हुआ आरओ का पानी परिसर की सफाई में उपयोग में लिया जाएगा। दुर्गा मंदिर के पुजारी कौशलपति दुबे ने बताया कि महिला हाउसिंग ट्रस्ट की टीम ने मंदिर परिसर में मिस्टिंग फैन लगाने की इच्छा जताई। इसे मंदिर के प्रबंध कमेटी ने स्वीकृति प्रदान की।