वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामनेघाट रामनगर पुल से गंगा में 26 वर्षीय एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। युवती के गंगा में छलांग लगाते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंगा से बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। युवती ने पुल पर अपना बैग छोड़ अचानक गंगा में छलांग लगा दिया। युवती के गंगा में कूदने के बाद कुछ बता पाने में असमर्थ थी।