वाराणसी शहर की बहुप्रतीक्षित दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार को भी ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत भारी पुलिस बल और प्रशासन की टीमों की मौजूदगी में सुबह बुलडोजर कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान ध्वस्तीकरण वाले स्थानों से लोगों को हटाने का काम किया गया।