शहर के चर्चित दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान एक बार फिर तेज हो गया है। ईद के बाद रविवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की टीम भारी पुलिस बल के साथ दालमंडी की संकरी गलियों में पहुंची और अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान जेसीबी मशीनों की मदद से कई स्थानों पर तोड़फोड़ की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।