फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Pragati Chand Updated Tue, 07 Jul 2026 07:51 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद रोहनिया स्थित होटल लेमन ट्री में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को प्रदेश के माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के साथ ही शिक्षामित्रों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा की सौगात देंगे। बुधवार को ही मुख्यमंत्री मिर्जापुर जाएंगे। डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 8 जुलाई (बुधवार) को सुबह 9:50 बजे सर्किट हाउस से चांदमारी स्थित अंतरराष्ट्रीय हस्तकला संकुल के लिए रवाना होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें