मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। यहां सारनाथ में आयोजित बुद्ध पूर्णिमा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास एवं कानून व्यवस्था की बैठक करेंगे।