वाराणसी में एक जून को होने वाले मतदान के लिए जहां सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता प्रचार करने में जुटे हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सीडीओ हिमांशु नागपाल ने जनता से एक जून को मतदान करने की अपील की।