छावनी प्रशासन ने अवैध रूप से पार्किंग का इस्तेमाल कर रहे होटल क्लार्क के पार्किंग स्थल को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान परिषद प्रशासन व होटल मैनेजमेंट के बीच जिच भी हुई। सूचना पर सेना की क्यूआरटी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब कही जाकर परिषद अपनी कार्यवाही पूर्ण कर सका। परिषद की उक्त भूमि पर होटल प्रशासन पिछले कई दशकों से पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करता रहा है। बकायदा परिषद प्रशासन ने उक्त भूमि को होटलों को सशुल्क आवंटित भी किया गया था। होटल क्लार्क को वर्ष 2019 से उक्त भूमि को आवंटन नहीं होने के बाद भी इस्तेमाल करने की शिकायत पर परिषद ने बीते 2 माह पूर्व भी कार्यवाही की थी। बावजूद इसके इस्तेमाल की शिकायत पर सख्त प्रशासन का शाम पांच बजे होटल पहुंचा और जिच के बीच रात्रि लगभग 9 बजे उक्त पार्किंग स्थल को बलपूर्वक खाली करा कर अपने कब्जे में लिया।