फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में बीपीईडी व एमपीईडी के छात्रों का प्रदर्शन, बोले- भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा

प्रगति चंद Updated Thu, 27 Nov 2025 11:30 AM IST

बीएचयू में बीपीईडी और एमपीईडी कोर्स के 100 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने कुलपति आवास के बाहर जमकर धरना और विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए छात्रों ने आरोप लगाया है कि हाल ही में निकले एनवीएस और ईएमआरएस सहित दूसरी केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं में उनके कोर्स को मान्यता नहीं है। यह कोर्स एनसीटीई द्वारा अनुमोदित है। छात्रों ने बताया कि योग्यता सूची में बीपीईडी और एमपीईडी को शामिल न करना न केवल अनुचित है बल्कि उनके भविष्य को भी प्रभावित कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला। कुलपति ने आश्वासन दिया कि वह कार्रवाई करेंगे और संबंधित प्राधिकरणों को एक निर्देश जारी करेंगे। कहा कि दो छात्र और दो अध्यापकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली भेजा जाएगा जो अपनी बात को रखेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें