बीएचयू के 104वें दीक्षांत समारोह के पांच दिन पहले से ही साफा और उत्तरीय का वितरण होने लगा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी छात्रों में साफा और उत्तरीय का वितरण किया गया। सभी मेधावियों के चेहरे की रौनक बता रही थी कि दीक्षांत समारोह का उन्हें कितनी बेसब्री से इंतजार है।