वाराणसी में दीक्षांत समारोह का आयोजन 25 सितंबर को होगा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के18 मेधावियों को गोल्ड और 97350 पास आउट छात्र और छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। 2 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा। कल सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा और 25 सितंबर को गांधी अध्ययन पीठ सभागार में यूजी के 78196 उपाधि और पीजी के 19056 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। 98 पास आउट स्कॉलर को पीएचडी की उपाधियां दी जाएंगी। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन के सीएमडी आर के त्यागी होंगे।अति विशिष्ट अतिथि योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के साथ ही आंगनबाड़ी के केंद्रों को 200 किट्स भी दिया जाएगा। वाराणसी की टॉप 3 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्मानित भी किया जाएगा। काशी विद्यापीठ पांच गावों के प्राथमिक, कंपोजिट, जूनियर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज में पेंटिंग, स्पीच और स्टोरी टेलिंग के 36 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।