2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में बगावत का रुख अपना चुके वरुण गांधी का अगला सियासी कदम क्या होगा? इस पर दिल्ली से लेकर पीलीभीत तक के सियासी गलियारों में चर्चा जारी है। पिछले दिनों वरुण गांधी को लेकर राहुल गांधी से भी सवाल पूछा गया था. हालांकि, उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे पर फैसला छोड़ दिया था।