बीजेपी सांसद वरुण गांधी, केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिस देश में जीडीपी का मात्र दो प्रतिशत शिक्षा और स्वास्थ्य में खर्च होता है उस देश का विकास संभव नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा और हैंडपंप बांटने से यूपी का विकास नहीं होगा।