फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनभद्र में झारखंड बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी, महाकुंभ को लेकर बढ़ी चौकसी, गैर प्रांतों से आने वाले वाहनों की जांच

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 06:47 PM IST

प्रयागराज में महाकुंभ के मद्देनजर गैर प्रांतों से यूपी आने वाले वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर विंढमगंज बॉर्डर पर पुलिस ने झारखंड से आने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली। यात्रियों के बैग, वाहन की डिकी की जांच के बाद ही आगे जाने की इजाजत मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने चेकिंग के दौरान कहा कि प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ के मद्देनजर उच्चाधिकारियों से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार बॉर्डर क्षेत्र से होकर गुजर रहे रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर निगाह रखी जा रही है। आने जाने वाली सवारी गाड़ियों का बारीकी के साथ तलाशी ली जा रही है। तलाशी अभियान का मुख्य उद्देश्य महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। किसी भी तरह से वहां कोई अराजक तत्व नहीं पहुंच सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें