सोनभद्र जिले की घोरावल कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। सीओ राहुल पांडेय ने कोतवाली में मीडिया को बताया कि शाहगंज और घोरावल कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांव में सबमर्सिबल पंप, मोनोब्लॉक, स्टार्टर की चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। चोरी के दो मामले दर्ज किए गए थे।