फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में साड़ी के फंदे से लटकता मिला किशोर का शव, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 01:50 PM IST

अनपरा थानाक्षेत्र के स्वीपर बस्ती के समीप चैनल के पास जंगल में पेड़ से एक किशोर का पेड़ से लटकते हुए शव मिला। सूचना पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित स्वीपर बस्ती निवासी युवराज पुत्र विनोद राम 15 अपने दास्तों संग घर से निकला था। कुछ देर बाद माहल्ले के लोगों ने बताया कि युवराज चैनल किनारे पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन युवराज को जयंत स्थित नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें