सोनभद्र के उरमौरा स्थित डायट परिसर में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर दिव्यांग विद्यार्थियों समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से कुल 45 दिव्यांग विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। दिव्यांग बच्चों के विभिन्न प्रकार के खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, ट्राईसाइकिल रेस, रस्साकसी प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोगिता विषय आधारित कला प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव एवं जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी विद्या देवी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में डीपी सिंह प्रधानाचार्य पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंका मुडिलाडीह, संतोष सिंह, अरविंद सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे।