फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सवा लाख से एक लड़ाऊं, तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊं... के घोष के साथ मना खालसा जन्म उत्सव

Pragati Chand Updated Tue, 14 Apr 2026 06:05 PM IST

सवा लाख से एक लड़ाऊं, तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊं... के घोष के मंगलवार को सोनभद्र जिले में खालसा जन्म उत्सव (बैसाखी) उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में अखंड पाठ और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे तक अखंड पाठ के बाद सुरजन सिंह और दया सिंह ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। इसके बाद आगे की जिम्मेदारी वाराणसी से आए रकम सिंह और उनकी टोली ने संभाली। इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने छककर प्रसाद ग्रहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें