फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में 15 तो सोनभद्र में 10 क्विंटल की क्यों की जा रही खरीद, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

प्रगति चंद Updated Tue, 23 Dec 2025 03:37 PM IST

किसानों के संपूर्ण धान खरीद और बिजली से जुड़ी समस्याओं को लेकर सोमवार को जन अधिकार पार्टी (जाप) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने किया। प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के सरकार के दावे जमीनी स्तर पर फेल साबित हो रहे हैं। सोनभद्र में बाजार में धान की खरीद 1800 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल हो रही है, जबकि सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान भारी मशक्कत के बाद मात्र 10 क्विंटल प्रति बीघा ही धान बेच पा रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी जिले चंदौली में 15 क्विंटल प्रति बीघा तक सरकारी खरीद की जा रही है, फिर सोनभद्र के किसानों के साथ दोहरा मानदंड क्यों अपनाया जा रहा है। शेष उपज को लेकर किसान असमंजस में हैं। मंडल प्रभारी सुमंत सिंह मौर्य, जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें