फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका आतंकवाद का पुतला, पहलगाम आतंकी घटना का विरोध

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 26 Apr 2025 04:50 PM IST

पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित भारतीय युवा कांग्रेस और राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ौली चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतंकी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे 'आशु' ने कहा कि पहलगाम की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। देश का हर नागरिक मर्माहत है। सरकार को चाहिए कि कड़े फैसले लेते हुए दोषियों को कठोर दंड दे और शहीदों के परिजनों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाए। भारतीय युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि देश का नौजवान सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है और ऐसे कायराना हमले निंदनीय हैं। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता व छात्र नेता सौम्य सोनकर ने कहा कि पहलगाम की घटना पुलवामा जैसे हमले की याद दिलाती है और पाकिस्तान की गलतफहमी को अब दूर करना आवश्यक हो गया है। कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि शहीदों के परिवारों की पीड़ा असहनीय है और देश उनके साथ खड़ा है। वहीं कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने सरकार से अपील की कि अब देर न करते हुए कठोर निर्णय लिए जाएं। सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष सुशील राव ने कहा कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आतंकियों के हौसले बढ़ सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें