सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि खनन बैरियर पर खनिज सर्वेक्षक योगेश शुक्ला पुलिस टीम के साथ बगैर परमिट परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग में लगे हुए थे। उसी दौरान तीन वाहन तेजी से आए। रोकने का इशारा करने पर वाहनों ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। यह देख पुलिस ने भी वाहनों को रोकने का प्रयास किया। चूंकि उनका रोकने का तरीका ठीक नहीं था। इसलिए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।