सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा एक बुजुर्ग व्यक्ति से कथित तौर पर यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि ‘‘जय श्रीराम बोलोगे तभी प्रसाद मिलेगा।’’ वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो डुमरियागंज स्थित भाजपा कार्यालय के सामने बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित भंडारे का है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्रसाद वितरण स्थल पर देखा जा सकता है, जहां कथित तौर पर उक्त टिप्पणी की गई।हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और इसके समय-स्थान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।