माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र शुक्रवार को सिद्धार्थ तिराहा पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। जानकारी यह मिली कि मेडिकल कॉलेज में कुछ दिन पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें शहर के दुकानदार ने किसी छात्र से बदसुलूकी की थी। उसके विरोध में कुछ छात्र पहुंचे थे दुकानदार से कहा सुनी हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र पहुंच गए। हालांकि समय रहते पुलिस ने मामले को सुलझा लिया।