पिछले कई दिनों से गर्मी की मार और तपन जूझ रहे लोगों के लिए सोमवार दोपहर राहत भरा रहा। दोपहर तकरीबन 3:00 बजे का एक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि तेज हवा के कारण कहीं पेड़ गिरने की सूचना आई तो कही बिजली के खंभे के गिरन की सूचना मिली। वहीं, कुछ देर हुई बारिश के बाद गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश के बाद लोग उसमें दौड़कर आनंद लेते देखे गए।