सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। इसमें नई पेंशन योजना को बंद करके पुरानी पेंशन योजना को लागू करने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की। साथ ही 22 अप्रैल को धरना प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया।