यूपी के श्रावस्ती में बगैर मान्यता एवं सार्वजनिक भूमि पर संचालित मदरसों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम जमुनहा संजय राय ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनकटवा मोहली के मजरा रानीपुर में खलिहान की भूमि पर बने मदरसा गौसिया मिसबाहुल उलूम को ध्वस्त करा दिया। यह मदरसा बगैर मान्यता संचालित हो रहा था। इस दौरान एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी को मदरसे के पंजीकृत छात्रों को परिषदीय विद्यालय में नामांकित कराने को कहा। इस दौरान तहसीलदार जमुनहा विपुल सिंह व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।