सपा पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक (पीडीए) की पंचायत अंबेडकर चौक रायपुर में हुई। कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की जीत में दलितों की बड़ी भूमिका थी। आगे भी पीडीए एकजुट रहे, इसीलिए पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी पंचायतें कर रही है।