फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शामली के राज दुलारी हत्याकांड में तीन भाइयों को आजीवन कारावास

Dimple Sirohi Updated Mon, 06 May 2024 04:43 PM IST

करीब 16 साल पहले शामली के ऊन कसबे में अंजाम दिए गए राज दुलारी हत्याकांड में तीन सगे भाईयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-दो की पीठासीन अधिकारी नेहा गर्ग ने फैसला सुनाया। 24 मार्च 2008 को ऊन में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हत्यारों से हमला कर राज दुलारी की हत्या कर दी गई थी। हमले में उसका पति ओम सिंह को घायल हो गया था। आरोपी सगे भाई अजित सिंह, संजीव सिंह व गजेंद्र सिंह पुत्र कारण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अदालत ने तीनों भाईयों को उम्रकैद व 22-22 हजार रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन की ओर से एडीजीसी अरुण कुमार जावला व रेणू शर्मा ने पैरवी की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें