शाहजहांपुर में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। इसी के साथ तेज हवा की वजह से पेड़ गिर गए। इसके अतिरिक्त जलभराव की समस्या से लोग परेशान रहे। रविवार तड़के तेज हवा के साथ बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया। तेज हवा के कारण मोहल्ला बंगश में वर्षों पुराना पेड़ की डाल टूट गई। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी तरह लोगों की टिनशेड भी उड़ गई। कई जगहों पर पेड़ टूटने से बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है। दूसरी ओर बारिश होने से जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। निगोही में सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया है।