शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश सरकार पर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के आरक्षण में घोटाले का आरोप लगाया है। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 22 भर्ती परीक्षाओं में 11,514 आरक्षित सीटों का नुकसान हुआ। उन्होंने इसे पीडीए समाज के साथ अन्याय बताया। पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।