फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का विरोध, बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन

मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jul 2025 06:51 PM IST

शाहजहांपुर में अशाासकीय विद्यालय बेसिक शिक्षक महासभा ने बेसिक के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छापा मारकर सील किए जाने के विरोध में धरना दिया। इस बीच बीएसए को ज्ञापन दिया गया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अरविंद वर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी बीएसए कार्यालय में पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सभा में कहा कि वर्तमान में मान्यता प्राप्त स्कूलों को अवैधानिक रूप से छापा मारकर बंद किया जा रहा है। विधिक रूप से नोटिस न देकर सीधे सील करना नियम के विरुद्ध है। ज्ञापन में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक की मान्यता वाले स्कूलों पर कार्रवाई नहीं करने, कार्रवाई से पूर्व नोटिस से जबाव प्राप्त होने के बाद ही यथास्थिति के अनुसार कार्रवाई करने, मान्यता की लंबित या निरस्त पत्रावली को वर्तमान सत्र में अनुमति देने, बेसिक विद्यालय मान्यता शर्तों का सरलीकरण करने की मांग उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में मुकेश वर्मा, प्रेम नारायण पाल, सुरेश चौहान, सीपी सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र पाल आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें