शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कार्यरत मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव की एकमात्र ट्रेड यूनियन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। मुरारी दीक्षित के नेतृत्व में दिए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि फिरोजाबाद कांच चूड़ी उद्योग में न्यूनतम वेतन सहित सभी श्रम कानूनों को लागू कराया जाए। श्रमिक नेता भूरी सिंह यादव को तत्काल रिहा किया जाए। न्यूनतम वेतन में अक्टूबर 2024 से बढी महंगाई की दर का भुगतान कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार द्वारा दर्ज कराई गई फर्जी एफआईआर को तत्काल रद्द की जाए और सहायक श्रमायुक्त फिरोजाबाद को तत्काल निलम्बित कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में अरविंद सिंह, विकास तिवारी, मुकेश मिश्रा, पुष्पा देवी, हिमांशु मिश्रा, तौहीद आलम, मोहित, जितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।