दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया बूधन में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि दुर्गावती 21 वर्ष पत्नी विजय यादव का मंगलवार को शव घर में छत की कुंडी से लटकता देखा गया। जिसके बाद परिजनों ने शोर मचाया। मृतका का पति मुबंई में है। सूचना पर फांरेसिंक टीम समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।