जिले के मेंहदावल क्षेत्र में स्थित गगनई राव साधन सहकारी समिति पर किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा है। इसके चलते किसानों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि किसान समिति पर चार दिनों से आ रहे हैं और लौटकर वापस चले जा रहे हैं। यूरिया न मिलने से किसानों की खेती चौपट हो रही है। किसानों ने इस समस्या के निदान की मांग की है।