डीएवी इंटर काॅलेज मेंहदावल में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद की कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें टेबल टेनिस के बालक व बालिका के सभी वर्गों में प्रतिभागी न होने के कारण वाक ओवर देते हुए डीएबी इण्टर काॅलेज को विजेता घोषित किया गया। जबकि बैडमिंटन की प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल विजेता और एचआर इंटर कॉलेज उप विजेता रहा।