बनियाठेर विकासखंड के बनियाखेड़ा की ग्राम पंचायत रसूलपुर कैली के मझरा ढकनगला में श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। शव यात्रा के साथ लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण करा कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।