गंगोह के गांव गांधीनगर निवासी बिट्टू सैनी (35) पुत्र पालेराम शनिवार रात करीब 11 बजे गंगोह से बाइक पर घर लौट रहा था। गंगोह-लखनौती मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरकर बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर देर रात जाम खुलवाया।